सीतापुर, मार्च 5 -- सीतापुर, संवाददाता। नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बुधवार को मिश्रिख सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी बातचीत कर उनसे पूछा कि शासकीय योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है अथवा नहीं। सीएमओं ने ओपीडी का निरीक्षण करते हुए साथिया केंद्र, टीकाकरण कक्ष, टीबी कक्ष का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से उनके कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीएमओ ने लेबर रूम एवं वार्डों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सीएचसी परिसर में और साफ-सफाई कराने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.