कौशाम्बी, नवम्बर 15 -- हाथ की फजियोथेरेपी कराने गई नगर कोतवाली इलाके की युवती से रेप का प्रयास किए जाने के मामले में पुलिस ने चिकित्सक पर मुकदमा कायम कर लिया है। इसकी विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। उन्होंने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि पिछले दिनों उसके हाथ में चोट लग गई थी। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी थी। पीड़िता की मानें तो 12 नवंबर की दोपहर वह फिजियोथेरेपी कराने मंझनपुर स्थित क्लीनिक पर गई थी। आरोप है कि वहां क्लीनिक का संचालन करने वाले डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने अनचाहा स्पर्श करना शुरू कर दिया। उसने दुराचार का प्रयास भी किया। इसका विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की थी। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भगा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.