पाकुड़, नवम्बर 10 -- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व बंदना योजना के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड के गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के दर्जनों दूरदराज गांवों से पहुंची लगभग 77 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान चिकित्सक डॉ. अभय सर्राफ एवं डॉ. गंगा शंकर साहा के साथ एएनएम बबिता कुमारी, अनिता कुमारी, अटल बिहारी, नागेश कुमार, प्रभात दास, नित्य कुमार पाल आदि स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से अस्पताल पहुंची गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एचआईबी, शुगर, एलबोमिना बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवा और जरूरी चिकित्सकीय सलाह दिए। चिकित्सक डॉ. सर्राफ ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को जाचोपरांत आवश्यकतानुसार दवा, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.