संतकबीरनगर, मार्च 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला अस्पताल में बीती रात चिकित्सकों की टीम ने आठ वर्षीय बच्चे के गले में फंसा सिक्का निकाल जान बचाई। बेहोशी के चिकित्सक डा. संतोष त्रिपाठी ने बच्चे के गले से सिक्का निकाला। बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के गले से सिक्का निकला। आपरेशन सफल होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। दुधरा कस्बा निवासी आठ वर्षीय आरिफ खेल खेल में गले में सिक्का निगल लिया। अब यह सिक्का पेट के अंदर नहीं जा रहा था और न ही बाहर आ रहा था। घर के लोगों ने पहले प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। उस समय इमरजेंसी में चिकित्सक डा. अनुराग गुप्त मौजूद रहे। उन्होंने इस बारे में डा. संतोष त्रिपाठी को सूचित किया। डा. त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर बच्चे का एक्स-रे कराया। उसके बाद बच्चे को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.