फरीदाबाद, दिसम्बर 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बीके अस्पताल सहित जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सक सोमवार एवं मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी सहित अन्य सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज लंबे समय से सीधे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के पद पर नियुक्ति का विरोध कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार सरकार का यह फैसला उन चिकित्सकों के साथ धोखा है, जो पदोन्नति की उम्मीद पर 15 वर्षों से जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत है। सीधे एसएमओ भर्ती हुए चिकित्सक पदोन्नत होकर सीएमओ भी बन जाएंगे, लेकिन बतौर चिकित्सा अधिकारी नियुक्त हुए चिकित्सक इसी पद से सेवानिवृत हो जाएंगे। ...