मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- साहेबगंज। सीएचसी में सोमवार को शोकसभा हुई। इसमें फुलवारी निवासी दिवंगत चिकित्सक डॉ. एकरामुद्दीन की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रभारी डॉ. कुमार संजय अभिषेक ने बताया कि शनिवार को उनका निधन हो गया था। शोकसभा में स्वास्थ्य प्रबंधक आलोक कुमार, प्रधान लिपिक जितेंद्र तिवारी, बीसीएम ज्ञानशंकर, रोहित कुमार, सर्वेंद्र कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार, सुनीता एक्का सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...