मऊ, फरवरी 19 -- मऊ, संवाददाता। जिला अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर के आवास में अचानक गुरुवार की शाम को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में घर में रखा फर्नीचर, टीवी, इनवर्टर, सीसीटीवी, कपड़े, महत्वपूर्ण कागजात समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. राकेश चौधरी के घर अचानक गुरुवार की शाम को शार्ट सर्किट से आ लग गई। सूचना पाते ही अग्नि शमन दल मौके पर पहुंच गया। अगलगी में चिकित्सक को भी हल्की चोंटे आई हैं। अगलगी में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी, वहां बच्चा पढ़ाई कर रहा था। लेकिन आग लगते ही लोग मौके से भाग निकले। अगलगी में तीन लाख से अधिक का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.