सहरसा, मार्च 7 -- कहरा, एक संवाददाता। सहरसा -बरियाही मुख्य मार्ग मे गुरुवार को रहुआमनी के समीप कार से आमना सामने धक्का से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर रूप से जख्मी हुए बनगांव डिहली बंगला निवासी राजमंगल झा ऊर्फ ढोलन का इलाज सहरसा के निजी अस्पताल मे किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना मे कार चला रहे चिकित्सक भी चोटिल हुए। जिसका इलाज सदर अस्पताल मे करवाया गया। जानकारी के अनुसार बरियाही अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. ए के गुप्ता स्वंय बी आर जीरो 1 ए वाय 3013 कार ड्राइव कर बरियाही अस्पताल आ रहे थे। बाइक सवार भी सहरसा की ओर जा रहा था।तभी मार्ग मे विपरीत दिशा से आ रहे कार से आमना सामना ठोकर लगा। स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी हुए बाइक सवार को इलाज के लिए सहरसा भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त कार बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.