फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- फिरोजाबाद। बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने वाले एक चिकित्सक तथा स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसायनी का निरीक्षण करते हुए यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आयुष्मान कार्ड के अलावा टीकाकरण के कार्य पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम को अस्पताल में डॉक्टर अभिषेक गुप्ता तथा स्टाफ नर्स रीना बिना बताए ड्यूटी से गायब मिले। उन्होंने तत्काल दोनों का एक दिन का वेतन काटने को निर्देश जारी किए। उन्होंने अस्पताल में विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा जहां उन्हें सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी चिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.