शामली, फरवरी 3 -- मंगलवार को शामली सीएचसी में नव नियुक्त स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजेंद्र कुमार का समाजसेवी लोगों ने स्वागत किया। शामली सीएचसी में हाल ही में नव नियुक्त स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. विजेंद्र कुमार की तैनाती हुई है, जिसके बाद सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाऐं मिल सकी। मंगलवार को समाजसेवी पप्पन देसाई केडी व राष्ट्रीय महिला एकता संगठन शामली की जिला अध्यक्ष सोनम, पूर्वप्रधान रामनिवास ने डा. बिजेन्द्र का बुके भेट कर स्वागत किया। उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पहले डिस्टिक अस्पताल या मुजफ्फरनगर जाना पडता था, लेकिन अब शामली सीएचसी में ही उपचार मिल पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.