सिमडेगा, दिसम्बर 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद की अध्यक्षता में बुधवार को सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त सभी चिकित्सकों की बैठक की। बैठक में सीएस ने कहा कि चिकित्सक अपने कार्य के प्रति गंभीर रहे। विभागीय निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि उनका एक ही मकसद जन जन को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना और मरीज को बेहतर इलाज प्रदान करना ताकि मरीज पूरी तरह से संतुष्ट रहे। उन्होंने कहा कि शिकायत किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्स्कों से स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश का अक्षरश: पालन करते हुए कहा कि डयूटी ऑवर में कोई भी चिकित्सक किसी भी निजी क्लिनिक में प्रैक्टिस नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि निजी क्लिनिक में डयूटी ऑवर में प्रैक्टिस करते हुए पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करने की बात ...