भदोही, फरवरी 16 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ओपीडी कक्ष में शनिवार को चिकित्सकों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की गई थी। 14 फरवरी को करीब ओपीडी कक्ष में भवानीपुर डेरवा निवासी शिवाश पांडेय तथा अरविंद द्वारा बिना किसी के डॉ. मोहम्मद असलम अंसारी एवं डॉ.अमित सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई की गई थी। इस घटना से न केवल राजकीय कार्य बाधित हुआ, बल्कि मरीजों के उपचार में भी व्यवधान पड़ा था। अस्पताल की शांति व्यवस्था भंग हो गई थी। घटना के बाद चिकित्सकों की ओर से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट-293 के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए थाना गोपीगंज में तहरीर दी गई है। गोपीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.