बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-04 के लिए चौसा, एक संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित कुष्ठ दिवस पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित कर कुष्ठ रोग के निवारण पर चर्चा की गई। प्रभारी डॉ चंद्रमणि विमल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि कुष्ठ रोग एक कीटाणु की वजह से होता है। इसका पूर्ण इलाज संभव है। कुष्ठ रोग की पहचान बहुत आसान है। चमड़े पर किसी प्रकार का दाग और धब्बा हो और खुजली नहीं हो तो यह कुष्ठ का प्रारंभिक लक्षण है। समय पर इसका इलाज होने से तथा एमडीटी दवा का नियमित सेवन करने से यह पूरी तरह से ठीक हो जाता है। इस अवसर पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने कुष्ठ रोग से बचाव करने तथा कुष्ठ रोगियों के कल्याण और कुष्ठ रोग मुक्त भारत बनाने के लिए सहयोग करने के लिए शपथ ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.