दरभंगा, दिसम्बर 16 -- केवटी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों व कर्मियों के अभाव के कारण मरीजों का इलाज बाधित हो रहा है। सृजित पद के मुताबिक चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पदों के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें इलाज के लिए दर- दर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में स्वीकृत 61 में 41 पद वर्षों से रिक्त हैं। चिकित्सकों एवं कर्मियों के कम पदस्थापन होने के बावजूद इसी में दरभंगा हवाई अड्डे पर भी स्वास्थ्य जांच के लिए बराबर यहां के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्त से भी अस्पताल का कामकाज प्रभावित हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का पद रिक्त है। यहां रैयाम अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. एनके लाल चिकित्सा प्रभारी का कार्य 2...