औरैया, दिसम्बर 3 -- फोटो: 6 बच्चों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के टिप्स देते प्रशिक्षक। औरैया, संवाददाता। ज्ञान स्थली अकादमी में विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति और बौद्धिक क्षमताओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को माइंड मेमोरी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मथुरा के प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्मृति रिकॉर्ड धारक राजेश चौधरी ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अध्ययन विधियां और प्रभावी मेमोरी टेक्निक्स सिखाईं। राजेश चौधरी ने अपनी सटीक प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि विद्यार्थी जटिल विषयों को किस प्रकार सरल तकनीकों से याद रख सकते हैं। उन्होंने एकाग्रता बढ़ाने, मानसिक अनुशासन विकसित करने और दीर्घकालिक स्मरण शक्ति मजबूत करने के व्यावहारिक उपाय भी साझा किए। उन्होंने स्मरण शक्ति बढ़ाने के चार मुख्य सूत्र लेखन, पठन, समझ और अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.