भागलपुर, जनवरी 14 -- इलेक्ट्रो होम्योपैथी के प्रणेता डॉ. काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती समारोह आरईएच मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सुल्तानगंज के प्रांगण में मनायी गई। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद मोदी, मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णानंद पंडित एवं कॉलेज कोषाध्यक्ष देवेश पोद्दार उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉ. शशि आनंद 'अलबेला' ने किया। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने डॉ. मैटी की जीवनी पर अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित चिकित्सकों में डॉ. सन्नी कुमार, डॉ. अर्जुन, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. मनीष कुमार चौरसिया आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.