दरभंगा, दिसम्बर 10 -- तारडीह। प्रखंड मुख्यालय स्थित चकाचक दो मंजिला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सकों के अभाव के कारण खुद रोगग्रस्त बना हुआ है। पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन स्वीकृत पदों के अनुसार चिकित्सकों को पदस्थापित नहीं किये जाने से मरीजों को इलाज कराने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई वर्षों से चिकित्सक, ड्रेसर, फार्मासिस्ट आदि कई स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित पदों के रिक्त रहने से मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। यहां सर्जन, गायनोकोलॉजिस्ट, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, पैथोलॉजिकल व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों को पदस्थापित नहीं किए जाने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महिला मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। आंख से संबंधित रोगों के इलाज के लिए आने वाले मरीजों का समुचित इलाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.