बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परसरामपुर थाने से लापता दरोगा अजय कुमार गौड़ का शव चौथे दिन बस्ती-अयोध्या बार्डर पर छावनी थानांतर्गत माझा क्षेत्र में सरयू नदी में उतराता मिला था। शव बरामदगी के बाद मौके पर दरोगा के छोटे भाई व एडीएम झांसी अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरा परसरामपुर थाना सस्पेंड करने के साथ सीओ पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही इसे सुनियोजित साजिश के तहत हत्या बताते हुए मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। घटनास्थल पर काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस पहुंची। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि चिकित्सक के पैनल दरोगा के शव का पोस्टमार्टम करेगी। फोरेंसिक जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट आदि का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्...