हरिद्वार, फरवरी 19 -- जिला अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन अब स्वस्थ्य हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.विकास दीप ने बताया कि चिकित्सकीय टीम ने जांच के बाद यह रिपोर्ट दी है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी, एसएसपी, सीएमओ और कारागर अधीक्षक को भेजी जा रही है। जिला जेल में बंद चल रहे पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन की तबियत खराब होने के बाद उन्हें 15 फरवरी को देररात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से पूर्व विधायक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोमवार को पूर्व विधायक को कुछ जांचें कराने के लिए के लिए दून अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई थी। इसके लिए रैफर कागज भी तैयार कर लिए गए थे लेकिन सोमवार को उन्होंने दून जाने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.