हमीरपुर, फरवरी 5 -- बेतवा नदी पर राठ-उरई मार्ग स्थित करीब 45 वर्ष पुराने चिकासी-मोहाना पुल को सुरक्षा कारणों से बंद कर उसकी मरम्मत शुरू कर दी गई है। पुल की स्लैब कमजोर हो चुकी थी और कई स्थानों पर सरिया बाहर निकल आने से भारी वाहनों के साथ-साथ हल्के वाहनों का आवागमन भी जोखिम भरा हो गया था। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए गुरुवार शाम से पुल पर यातायात रोक दिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य सनराइजर्स इंजीनियरिंग को सौंपा गया है। पहले चरण में पुल के ज्वाइंट की तुड़ाई का कार्य शुरू किया गया, जो शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चला। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर बैरीकेडिंग कर दी गई। कर्मचारियों की एक टीम रात में भी मौके पर मौजूद रही ताकि कोई वाहन पुल पर न जा सके। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार ज्वाइंट हटाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.