गोरखपुर, जून 13 -- भटहट। क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमहा बुजुर्ग में चिकन पॉक्स से तीन बीमार हैं। बीमारों को इलाज के लिए चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करमहा बुजुर्ग में चिकन पॉक्स बीमारी फैलने से कई लोग ठीक हो चुके हैं। मगर तीन लोग अब भी बीमार हैं। बीमारी फैलने की जानकारी होने के बाद आशा कार्यकत्री द्वारा आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं। इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। स्वास्थ्य कर्मियों को भेज कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं। इसके साथ ही टीम भेजकर बीमारों को बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.