हाजीपुर, जनवरी 2 -- हाजीपुर। नि.सं. शहर के चिकनौटा मोहल्ला में कई दिनों से सड़क पर नाला का पानी बह रहा है। नाले की सफाई नहीं कराने पर आक्रोशित मोहल्लावासियों ने शुक्रवार को आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारी लचर सफाई व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार पहुंचे। लोगों ने उनको समस्या से अवगत करवाया। कार्यपालक पदाधिकारी ने नाला सफाई और सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने विरोध समाप्त कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.