मोतिहारी, जनवरी 28 -- आदापुर, एसं/निप्र.। हरपुर थाना क्षेत्र के आदापुर-रक्सौल जीबीसी नहर मुख्य पथ स्थित चिकनी नहर चौक पर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 292 किलो 872 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। चिकनी नहर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। स्थानीय बीडीओ रणधीर कुमार की मौजूदगी में तलाशी लेने पर बोलेरो से 25 पैकेट में रखा कुल 292 किलो 872 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से जितेंद्र कुमार 30 को गिरफ्तार किया ...