दरभंगा, दिसम्बर 16 -- दरभंगा। सोनकी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव के पास स्थित दलान में मंगलवार को 75 वर्षीय वृद्ध चिकनी निवासी बिहारी मंडल का शव पाया गया। उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव जब्त कर डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, बिहारी मंडल रात में घर से हटकर कुछ दूर बंगलिया रोड पर स्थित अपने दरवाजे पर सोए हुए थे। उस समय कोई मौजूद नहीं था। रोज की तरह सुबह में जब वे नाश्ता करने नहीं आए तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान उनका शव कमरे के अंदर पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि उनके सिर को ईंट से कूच दिया गया था। सिर पर धारदार हथियार से भी वार किए जाने के निशान हैं। परिजनों ने उनकी हत्या का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.