फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वाधान में चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव द्वारा पीएसी में अभियान चलाया गया। उन्होंने 12 वीं वाहिनी पीएसी में चिकनपॉक्स से बचाव के लिए होमियोपैथिक औषधि का नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी, प्रतिमा सिंह, विजय कुमार चौधरी, कुलदीप, पुष्पाकर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...