बलिया, फरवरी 2 -- बलिया। फेफना विस क्षेत्र के गड़वार ब्लॉक के जंगली बाबा मंदिर परिसर में रविवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से चिउड़ा-दही सहभोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही जन समस्याओं के लिए संघर्ष में ताकत मिलती है। जैनेंद्र पाण्डेय मिंटू ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुनील कुमार, हीराराम, कन्हैया पांडे, संतोष चौबे चुन्नू, सुनील शर्मा, राजन सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, जयराम सिंह, जीशान जावेद चुन्नू, सोनू गोंड, राजेश, शंभूनाथ, अजय दुबे, हामिद राजा, विद्यासागर, वीरेंद्र शुक्ल, अरुण शर्मा, राम इकबाल पाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...