नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- लंदन। दुनिया की करीब 24 करोड़ हेक्टेयर कृषि भूमि जहरीली धातुओं से दूषित हो चुकी है। इससे फसलें और पानी दोनों प्रभावित हो रहे हैं। यह जहर अब इंसानों तक भी पहुंच रहा है। एक अरब से ज्यादा लोग इस खतरे वाले क्षेत्र में रहते हैं। इन धातुओं से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। विज्ञान पत्रिका साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन में इस चिंताजनक स्थिति का पता चला है। इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क में हुए अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने एक हजार से अधिक क्षेत्रीय अध्ययनों और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल कर दुनियाभर में मिट्टी में मौजूद विषैली धातुओं का विश्लेषण किया। शोध में अनुमान लगाया गया है कि करीब 90 करोड़ से 1.4 अरब लोग ऐसे क्षेत्रों में रह रहे हैं, जहां मिट्टी में भारी धातुओं का स्तर खतरनाक सीमा से ऊपर है। ये निष्कर्ष निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.