मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार के किशोरों में एचआईवी संक्रमण की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल स्थित एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर में 15 वर्ष से कम उम्र के 400 किशोरों का इलाज चल रहा है। ये किशोर उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों के हैं। एसकेएमसीएच के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष और एआरटी सेंटर के नोडल अफसर डॉ. अमित कुमार का कहना है कि हर साल 300 नए एचआईवी के मरीज सेंटर में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें किशोरों की संख्या लगभग 10 प्रतिशत है। एआरटी सेंटर में अभी 5331 मरीजों को इलाज चल रहा है। यहां मरीजों की काउंसिलिंग के साथ उन्हें दवा भी दी जाती है। यहां आने वाले मरीजों ने बताया कि दवा मिलने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। स्कूल जाने वाले छात्र ज्यादा आ ...