विकासनगर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को छावनी बाजार स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर में भण्डारे का आयोजन किया गया। रविवार देर रात हुई चार पहर की पूजा और रुद्राभिषेक के बाद सोमवार सुबह मन्दिर में पहले विशेष पूजन किया गया उसके बाद मन्दिर के पुजारी सिद्धेश्वर गिरी महाराज ने भोले को भोग लगा भण्डारे का शुभारंभ किया। भण्डारे से पूर्व लोगों ने मन्दिर में दर्शन कर मन्नते मांगी इसके बाद दोपहर बाद तक भंडारा चलता रहा। भण्डारे में छावनी वासियों सहित आसपास के सैकड़ों लोगो ने भाग लिया। इस अवसर पर राजेश्वर वर्मा, अनूप चौरसिया, मनीष कुकरेजा, राम पाठक, नीटू ठाकुर, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.