बलिया, जनवरी 13 -- फेफना। क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी के तट पर स्थित चिंतामणि ब्रह्म के स्थान पर मकर संक्रांति के पर्व पर लगने वाला मेला का आयोजन 15 जनवरी गुरुवार को होगा। मेला के आयोजन से पूर्व 14 जनवरी यानि आज बुधवार को अखंड हरिकीर्तन शुरु होगा, जिसका समापन विशाल भंडारे के साथ प्रसाद वितरण गुरुवार को होगा। इसके बाद बुढ़ा व्यास व कमलेश देहाती के बीच दोगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए प्रधान अरविंद कुमार सिंह ने अधिक से अधिक लोगों को आयोजन में शामिल होने की अपील किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.