मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर। मृत्युंजय कैंसर के इलाज के लिए भर्ती होने वाले मरीजों पर एंटीबायोटिक असर नहीं कर रही है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र में आने वाले मरीजों के केस स्टडी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविकांत का कहना है कि कैंसर के मरीजों में एंटीबायोटिक दवा का रेसिस्टेंस अधिक मिल रहा है। वहीं, अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रभारी डॉ. प्रीति चौधरी का कहना है कि 50 प्रतिशत कैंसर के मरीजों में मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस की शिकायत मिल रही है। दवा के रेसिस्टेंस होने के कारण कैंसर मरीजों के इलाज में परेशानी आती है। ज्यादा दवा के रेजिस्टेंस हो जाने से डॉक्टरों को दवाओं का विकल्प कम मिलता है और संक्रमण ठीक होने में समय लगता है। कैंसर के कई मरीजों में रेयर संक्रमण भी पाया गया डॉ. प्रीति ...