बोकारो, अगस्त 9 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो नया मोड भगवान बिरसा चौक के समीप शनिवार को किसान संग्राम समिति की ओर से जल, जंगल, जमीन की रक्षा को लेकर चिंतन शिविर का आयोजन होगा। यहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय होगा। उक्त जानकारी किसान संग्राम समिति के केन्द्रीय सदस्य गयाराम शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन बचाने को लेकर सभी को आगे आने की जरूरत है। जागरूक नही होने से भू माफियाओं से रैयती जमीन भी बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही सरकारी, वन विभाग, रैयती की जमीन के फर्जी कागजात बनाने वाले सरकारी पदाधिकारियों के खिलाफ आंदोलन पर उतरने का शंखनाद होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...