दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। भारत स्काउट और गाइड के जिला कार्यालय राज उच्च विद्यालय में रविवार को जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्याम कुमार पाण्डेय ने चिंतन दिवस का आयोजन किया। चित्रांकन प्रतियोगिता गाइड में लक्ष्मी कुमारी प्रथम स्थान, मुस्कान कुमारी द्वितीय स्थान औऱ संजना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रांकन स्काउट में अमित कुमार प्रथम, पारस मणि नायक द्वितीय तथा राघव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रीतम कुमार सुमन ने प्रथम स्थान, श्रुति कुमारी ने द्वितीय स्थान व तुलसी कुमारी प्रिंस कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...