नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षकों को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि किसी भी पात्र उम्मीदवार की नौकरी नहीं जाएगी। गुरुवार के अदालत ने सरकारी स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध करार दिया था। साथ ही चयन प्रक्रिया पर भी सवालिया निशान लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम बनर्जी ने कहा, 'स्कूली नौकरियों को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले से बंधी हुई हूं, लेकिन हालात से पूरी तरह सावधानी और निष्पक्षता से निपटा जाए, इसके लिए तत्परता से कदम उठा रही हूं' वह नौकरी गंवाने वाले एसएससी उम्मीदवारों से नेताजी इंडोर स्टेडियम में मुलाकात करने जा रही हैं। सीएम ने कहा, 'मैं पश्चिम बंगाल में स्कूलों की नौकरी गंवाने वालों के साथ खड़ी हूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.