नई दिल्ली, मार्च 7 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने उस पुराने वीडियो पर पहली बार जवाब दिया है जिसे दिखाकर आम आदमी पार्टी (आप) उनकी आलोचना करती है। एमसीडी में हंगामे का यह वीडियो रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने के बाद से 'आप' की ओर से शेयर किया जा रहा है। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है। रेखा गुप्ता ने मजाकिया लहजे में कहा कि इसे देखकर लोग समझ सकते हैं कि मुख्यमंत्री को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। रेखा गुप्ता ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान पुराने वीडियो को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'आपको इससे समझ में आ जाएगा कि मुख्यमंत्री कंट्रोल में आने वाली नहीं है। दिल्ली नगर निगम के इतिहास में वह काला दिन था जब मेयर का चुनाव था और आम आदमी पार्टी ने सदन का अपमान किया। सारी रात सिविक सेंटर सारे पार्षद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.