गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोरखपुर। श्री पुरुषोत्तम सत्संग मंडल के तत्वावधान में विवेक उत्सव लॉन में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन जन्मोत्सव एवं नंद उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। व्यासपीठ से कथावाचक सुरक्षा आचार्य ने कहा कि जीवन में चाहे जैसे भी कष्ट आएं, भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को बढ़ाकर परम तत्व की प्राप्ति का माध्यम भागवत कथा है। सुरक्षा आचार्य ने गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान जैसे ही नंद के आनंद भयो का गान हुआ, पंडाल जयकारों से गूंज उठा। शंख-नाद, शहनाई और पुष्पवर्षा के बीच भक्त झूम उठे। माखन-मिश्री का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने उत्सव मनाया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी, प्रहलाद दास गुप्ता, रेखा गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.