आगरा, अगस्त 4 -- फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में नियम 377 के तहत एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए आगरा जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक खेल स्टेडियम की स्थापना की मांग की। सांसद चाहर ने कहा कि देश के अनेक शहरों जैसे लखनऊ, कानपुर, अहमदाबाद, रायपुर, रांची और भुवनेश्वर में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित खेल स्टेडियम बन चुके हैं, जिससे वहां के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। लेकिन आगरा, जो कि देश का एक प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल है, अभी भी इस मूलभूत सुविधा से वंचित है। उन्होंने कहा कि आगरा के युवाओं में खेलों के प्रति अत्यधिक उत्साह है, लेकिन प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं के लिए जरूरी ढांचा न होने से उन्हें अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। यदि आगरा में एक आधुनिक स्टेडियम की स्थापना होती है तो यह न केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.