पूर्णिया, सितम्बर 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चाहरदीवारी में दबकर एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सहायक खजांची थाना के कसाई मुहल्ले की है। मृतक की पहचान मो फरहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बच्चा घर की चाहरदीवारी के समीप खड़ा था कि अचानक यह भरभरा कर गिर गई। इसमें दबकर बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन- फानन में उसे जीएमसीएच में भर्ती राया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मुहल्ले में मातम पसरा हुआ है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की ओर से घटना की जानकारी मिली थी। परिजनों केस करने से मना कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.