बोकारो, नवम्बर 8 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल परिसर में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अंचल निरीक्षण मनोज पाल, राजस्व उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, मनोज मिश्रा सहित अन्य शामिल रहे। इसमें आन स्पाट तीन मामलें पर सीओ ने आन स्पाट सुनवाई किया। सीओ सेवा राम साहू ने जनता दरबार में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित कार्रवाई किया। साथ ही पहुंचे लोगों को भरोसा दिया कि बेझिझक लोग अपने व क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रख सकते है। कार्यो में किसी प्रकार की शिकायत है तो उन्हें बताए। उन्होंने कहा कि अंचल संबंधित कार्यो का निपटारा सरलता के साथ हो इसको लेकर विभिन्न दिशा निर्देश दिया गया है। गलत व फर्जीवाड़ा किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...