बोकारो, नवम्बर 19 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 30 से अधिक आवेदनों पर ऑन स्पॉट सुनवाई की गई। विभिन्न पंचायत गांव से पहुंचे बुजुर्ग महिलाओं से सीओ सेवा राम साहू ने स्वंय समस्याओं को सुनते हुए त्वरित कार्रवाई किया। साथ ही पहुंचे लोगों को भरोसा दिया कि बेझिझक लोग अपने व क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रख सकते है। सीओ ने कहा कि अंचल संबंधित कामकाज को लेकर किसी को एक रूपया भी अलग से नही देना है। अगर कोई काम करवाने के नाम पर पैसा की मांग करते है तो वैसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। सीओ ने राजस्व कर्मचारियों को तय समय पर आवेदनों का निपटारा करने का निर्देश दिया। कहा कि ऑन लाईन आवेदनों को आगे जांच के साथ अग्रसित करने में कोताही होने पर कार्रवाई करने को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्त...