मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद के केवटसा चौक पर चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे सीताराम राय, रामलोचन सिंह, राजकुमार मंडल के साथ राधा देवी भी शामिल हो गई। अनशन स्थल पर प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण पहुंच कर समर्थन दे रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व विधायक निरंजन राय ने पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव ने कहा सरकार व प्रशासन संवेदनहीन हो गई है। वे आमरण अनशन को गंभीरता से नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार बागमती बांध परियोजना का रिव्यू नहीं कराएगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अरविंद किशोर सिंह, राहुल कुमार, उपेंद्र सिंह, जगन्नाथ पासवान, राजकुमार, रंजीत सिंह, बृजकिशोर सहनी, सुनील राय, ठाकुर देवेंद्र सिंह आदि थे।

ह...