बोकारो, जनवरी 10 -- चास प्रतिनिधि। यश वी फार यू संस्था की ओर से शनिवार को तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सह ऑन द स्पॉट हेलमेट वितरण कार्यक्रम शुरु किया गया। चेकपोस्ट भारत माता की प्रतिमा स्थल के समीप से शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मोटरयान पदाधिकारी कमल कुमार, चास थाना प्रभारी, संस्था के संरक्षक मनोज सिंह सहित अन्य शामिल रहे। वही दूसरा शिविर बांधगोडा व तीसरा शिविर उकरीद बारी कॉपरेटिव मोड़ में लगाया गया। जिसमें पहले दिन करीब 68 हेलमेट का वितरण किया गया। इस दौरान बगैर हेलमेट वाहन चलाते युवाओं को रोककर सड़क सुरक्षा सहित अन्य जानकारी देते हुए उन्हें हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील किया गया। मौके पर संस्था के मुकेश रॉय, पूर्व वार्ड पार्षद राजन सिंह, अफरोज, सरोज कुमार, मनोरंजन कुमार, प्रवीण कुमार , मनोज राय, कुणाल सिंह, शिव शंकर राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.