बोकारो, अगस्त 14 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। चास के धर्मशाला मोड से तिरंगा यात्रा शुरू हुई जो बाइपास होते हुए भारत माता की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सह धनबाद प्रमंडल के कार्यक्रम प्रभारी शशांक राज, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित भारी संख्या में भापजा कार्यकर्ता शामिल रहे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने तिरंगे को आन-बान और शान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के लोग भी भारतीय सैनिकों और सेना के प्रति गर्व और सम्मान की भावना रखते है। तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों के सम्मान का एक माध्यम है। पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के वीर जवानों क...