बोकारो, जनवरी 26 -- चास प्रतिनिधि। जय बापू,जय भीम,जय संविधान कार्यक्रम के तहत चास नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पदयात्रा निकाला गया। कृषि बाजार समिति परिसर से आई टी आई मोड़ तक पदयात्रा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के नगर पर्यवेक्षक सह चास प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जय भीम, जय संविधान के नारे लगाए। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी ने कहा कि जय भीम के नारे से भाजपाइयों को चिढ़ है। भाजपा के वरीय नेता, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के बयान से साफ झलकता है। भाजपाइयों को ये जान लेना चाहिए कि हमारे संविधान ने हमें शक्तियां दी है,और बाबा साहेब ने संविधान बनाया। बाबासाहेब हमारे लिए आदर्श है। बाबा साहेब का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्र...