बोकारो, जनवरी 22 -- चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के सभागार में बुधवार को प्रखंड अंतर्गत चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में चंदनिकयारी विधायक उमाकांत रजक, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, बीडीओ प्रदीप कुमार, सीओ सेवा राम साहू सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित अन्य ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देते हुए सम्मानित किया गया। अवसर पर चंदनकियारी विधायक ने कहा कि बहुत ही संघर्ष, बलिदानों से झारखंड राज्य अलग हो सका। इसमें हजारों की संख्या में अलग राज्य की लड़ाई में लोगों ने अहम और सक्रीय भूमिका निभाई। झारखंड राज्य आंदोनलकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम ...