बोकारो, अगस्त 31 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के विभिन्न पंचायत गांव, बांधगोड़ा सहित विस्थापित क्षेत्रों में शनिवार को समाजसेवी निमाई महतो की ओर से करमा व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया। इस दौरान करीब 15 सौ से अधिक साडी का वितरण किया गया। इस बाबत समाजसेवी निमाई महतो ने कहा कि करमा पूजा या करम पर्व भाई-बहन के प्रेम, फसल समृद्धि और प्रकृति पूजन का प्रतीक है। बहनें भाइयों की लंबी उम्र और भाइयों के लिए अच्छे भविष्य की कामना करती है। जबकि पूरा समुदाय अच्छी फसल, यौवन और स्वास्थ्य के लिए करम देवता की पूजा करता है। पूजा में करम वृक्ष की डाल को आंगन में लगाकर उसकी पूजा की जाती है और रातभर करम नाच-गान तथा पारंपरिक नृत्य किए जाते है। करम-जावा पर्व भाई-बहन के बीच के अटूट प्रेम, सौहार्द और सम्मान को भी दर्शाता है। ऐसे पर्व में सभी को बढ़चढ़कर शामिल...