बोकारो, फरवरी 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका (आम) निर्वाचन को लेकर मंगलवार को चास नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्याम नारायण राम व फुसरो नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक मो. सादात अनवर ने डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर 2सी में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित कर्मियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण सामग्री, मॉड्यूल की गुणवत्ता तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सामान्य प्रेक्षकों ने प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में प्रशिक्षण कोषांग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, विधि-व्य...