बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र से महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे 31 उम्मीदवारों को शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गये। सभी उम्मीदवारों को चास अनुमंडल कार्यालय में चुनाव चिन्ह दिए गये। उम्मीदवार अपना चुनाव चिन्ह लेने के लिए अपने-अपने समर्थकों के साथ एसडीओ कार्यालय पहुंचे थे। चुनाव चिन्ह लेकर कार्यालय से लौटने के बाद समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कुछ उम्मीदवार मंदिर में पूजा-अर्चन और माथा टेककर भगवान का आर्शीवाद लिया। इसके साथ ही रविवार से रविवार से चास इलाके के हर गली-कूचे में उम्मीदवारों के प्रचार की आवाज गुंजने लगेगी। उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि शनिवार को 31 महापौर पद के उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...