बोकारो, फरवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका आम निर्वाचन को लेकर चास अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है। निर्वाची पदाधिकारी सह चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा ने चिरा चास, चास थाना एवं पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख सीमावर्ती मार्गों को 22 फरवरी से मतदान समाप्ति तक सील किया है। इन स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन पर निगरानी रखी जाएगी। चुनाव अवधि के दौरान बाहरी तत्वों की आवाजाही रोकने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती मार्गों को नियंत्रित करना आवश्यक बताया गया है। 11 प्रमुख स्थानों पर रहेगा सुरक्षा घेरा : प्रशासन ने जिन स्थानों को बोर्डर सीलिंग के लिए चिन्हित किया गया है, उनमें पाण्डेय पुल चिरा चास, चिटाई मंदिर चन्दनकियारी रोड, सनराइज पब्लिक स्कूल तेलगड़िया मोड़, सेक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.