बोकारो, फरवरी 24 -- चास, प्रतिनिधि। चास निगम चुनाव को लेकर सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों के अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में उत्साह की कमी देखी गई। हालांकि विस्थापित, ग्रामीण व मुस्लिम क्षेत्र पिंडरगड़िया सहित व्यवसाय मतदाताओं की चास बाइपास रोड़ से सटे बूथों में सुबह- 6 बजे से दोपहर एक बजे तक भारी भीड़ रही। लेकिन क्षेत्र के अन्य बूथों पर दोपहर दो बजे के बाद मतदान की प्रतिशत में गिरावट रही। इस दौरान मतदाताओ को घरों से बूथ तक लाने को लेकर बीएलओ सहित अन्य स्तर से भी भरसक प्रयास किया गया, बावजूद मतदान प्रतिशत में गिरावट रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम चुनाव में करीब 49.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि जिला प्रशासन की ओर से 60 प्रतिशत से अधिक की मतदान का लक्ष्य था। इसका लेकर निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य की ओर से विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया गया था स...